मीनापुर: लौतन गांव में बदमाशों की गोली से घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन गांव में बदमाशों की गोली से घायल 70 वर्षीय भोला सिंह की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे में एसकेएमसीएच में मौत हो गई। विदित हो कि बीते गुरुवार की रात बदमाशों ने एस विक्षिप्त व्यक्ति और एक किसान को गोली मार दिया था।