बरेली: बरेली स्वास्थ्य विभाग में धरनों की झड़ी, सफाई कर्मचारी सड़कों पर, वेतन और बदसलूकी को लेकर फूटा गुस्सा
बरेली जिले के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की नाराजगी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पिछले दिनों आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम कर्मचारियों के धरने के बाद अब सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। वेतन बढ़ाने, समय पर भुगतान और अधिकारियों की कथित अभद्रता के विरोध में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे काम तो कराया जाता है,