खुरई: ललोई गांव के पास बाइक हादसे में 28 वर्षीय महिला की हुई मौत
Khurai, Sagar | Apr 23, 2025 बुधवार सुबह लगभग 11 बजे ललोई गांव के पास एक बाइक को पीछे से आ रही बाइक ने कट मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और उसपर पीछे बैठी हरि बाई अहिरवार नाम की महिला की गिरकर मौत हो गई। अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।