वारासिवनी: पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल के प्रयास से वारा-शिवधाम मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, ₹65 लाख की लागत से बनेगी सड़क
वारा से शिवधाम मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 65 लाख रुपये की लागत से 1100 मीटर सड़क का भूमिपूजन किया गया। सरपंच सूर्यभान सिंह पूसाम सहित ग्रामीणों ने पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल का आभार जताया। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान खराब हुई इस सड़क को लेकर लोगों ने आंदोलन भी किया था। अब सेतू विभाग की स्वीकृति के बाद जल्द निर्माण शुरू होगा।