पीपलदा: सुल्तानपुर कस्बे में पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कृषि मंडी में कृषि मेले का किया उद्घाटन
Pipalda, Kota | Dec 7, 2024 जिले के सुल्तानपुर क़स्बे के कृषि मंडी में कृषि मेले का उद्धघाटन शनिवार दोपहर 1 बजे राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया। इस मौके पर हीरालाल नागर ने मंडी परिसर में पँहुचे किसानों से कहा कि आधुनिक युग मे किसानों को ऐसी खेती करनी चाहिए जिससे अधिक लाभ हो।उन्होंने कहा कि बाहर के राज्यो से आकर लोग राजस्थान में आकर खेती कर लाभ कमा रहे है।