चानन: तेज हवा एवं बारिश की वजह से चानन क्षेत्र में व्यापक क्षति
तेज हवा एवं बारिश की वजह से चानन क्षेत्र में व्यापक क्षति हुई है.मंगलवार अपराह्न 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवा के कारण कई घरों को व्यापक क्षति हुई. तेज हवा के कारण घरों की छत उड़ गया. चुरामन बीघा से एलकेबी नहर मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया. चुरामन बीघा गांव में सोलर लाइट तेज हवा के कारण गिर गया.