भीलवाड़ा। पुलिस ने बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, पोक्सो एक्ट एवं जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर अपराधों के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी शहर सज्जन सिंह आरपीएस के सुपरविजन में प्रतापनगर थाना पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया