रोटरी क्लब चंबल मुरैना द्वारा तैयार किए गए शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक 6 हैप्पी स्कूल का विधिवत किया गया उद्घाटन मुरैना/रोटरी क्लब चम्बल मुरैना द्वारा तैयार किए गए “हैप्पी स्कूल” का आज 26 जून को विधिवत उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन कार्यक्रम शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक 6 मुरैना में आयोजित हुआ, जहां रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डीजीएन रोटेरियन प्रदीप पाराशर ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा समन्वयक हरीश तिवारी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री आनंद गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री धीरेन्द्र सिंह चौहान एवं सह प्रान्तपाल आकाश चांदिल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्कूल में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
#मुरैना #gwaliorbreaking #morena #trendingpost2024 #viralpost2025
Morena, Morena | Jun 26, 2026