सुल्तानगंज: गोलीकांड के बाद सभापति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, शिव दुर्गा मंदिर में हुआ सप्तशती पाठ
सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित पंडाली शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कलश स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सप्तशती पाठ का आयोजन किया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व नगर परिषद कार्यालय में हुए