रतनी फरीदपुर: फरीदपुर में युवती को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की अपील
जहानाबाद: जिले के फरीदपुर निवासी एक युवती को घर से बाहर निकलते ही सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों की निगरानी में युवती कराया गया और अब वह खतरे से बाहर है। बरसात के मौसम म