बरियारपुर: बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बरियारपुर थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन मार्ग में नीरपुर-लोहची संपर्क पथ के समीप बुधवार को बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 42 वर्षीय राजकुमार मंडल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय तैराकों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गहरे पानी से राजकुमार का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, मिर्जाचक गांव निवासी राजकुमार मंडल