नीमराना: हर्षित यादव ने जेईई एडवांस में हासिल की AIR 495, ओबीसी में 85वीं रैंक
नीमराना। माजरीखुर्द गांव निवासी हर्षित यादव ने जेईई एडवांस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 495वीं रैंक हासिल की है। ओबीसी वर्ग में उन्होंने 85वीं रैंक प्राप्त की। हर्षित, रविंद्र यादव के पुत्र और कंवर सिंह यादव के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है।