पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में 4 मई को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं स्नैचिंग की गई ज्वेलरी की खरीद और उसे गलाने के कार्य में शामिल दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर 3:42 पर सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी दी है।