सिरसागंज: साइंस घर कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक सत्यम यादव का हुनर चमका, बनाया ‘ब्लाइंड कट सेफ्टी डिवाइस’
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा संचालित ‘साइंस घर’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम के 17वें दिवस पर कक्षा 9 के छात्र सत्यम यादव ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना अभिनव ‘ब्लाइंड कट सेफ्टी डिवाइस’ प्रस्तुत किया।