कुटुंबा: अंबा पुलिस ने बाइक पर ले जा रहे शराब की खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
अंबा थाना की पुलिस ने बाइक पर ले जा रहे शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई थाना क्षेत्र के सिंघपुर गांव समीप अंबा देव रोड से की है। पकड़ा गया शराब तस्कर प्रिंस सिंह थाना क्षेत्र के सिंघना गांव का रहने वाला है।