कुशलगढ़: कुशलगढ़ में एक केबिन में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख; अग्निशमन दल ने टाला बड़ा हादसा
कुशलगढ़ नगर के रतलाम रोड पर पवन प्रजापत की किराना एवं होटल सामग्री की केबिन वाली दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही वार्डवासियों ने पार्षद नितेश बैरागी को सूचना दी। पार्षद बैरागी ने तत्काल नगर पालिका को अग्निशमन दल भेजने की