सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में एक बाइक सवार व्यक्ति ने लापरवाही और तेज गति से बाइक को चलाते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हुए हादसे में वृद्ध व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।