बिजनौर: बिजनौर जेल में बंदी से मिलने जा रही मां-बेटी के पास से नशीले पदार्थ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Jun 25, 2026 बिजनौर जिला जेल के बाहर बंदी से मिलने जा रही मां बेटी के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। गुरुवार दोपहर 12 बजे अमरोहा जिले की रहने वाली सन्नो और उसकी बेटी परवीन जानलेवा हमले के आरोप में जेल में 23 जून से बंद फैजान से मिलने जा रही थी। गेट पर पुलिस ने चेकिंग की तो महिला सिपाही ने बेग से नशीला पदार्थ बरामद किया फिलहाल पुलिस महिला और उसकी बेटी से पूछताछ कर रही