मंझनपुर: प्रेम संबंध बना मौत की वजह, प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन टीमें आरोपियों की तलाश में
मंझनपुर कोतवाली के ओसा डूडीबाग निवासी 19 वर्षीय युवक शिव प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों का आरोप है कि युवक की दूर की रिश्तेदारी में महुआ खाड़ा गांव स्थित राकेश राजपूत के घर बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।