भदोही: इंदिरामील के पास बंद कमरे में शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
भदोही कोतवाली इलाके के इंदिरामील के पास बंद कमरे से उठ रहे दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो अंदर जमीन पर एक शख्स का शव मिला। मृतक की पहचान जौनपुर के रामपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के तौर पर हुई। वो मिठाई के दुकान पर हलवाई का काम करते थे। माना जा रहा है कि उनकी मौत पांच दिन पहले हो गई थी वो बीमार रहते हैं। शव पोस्टमार्टम भेज पुलिस जांच कर