भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र में चोरी किए गए टुल्लू पंप का खुलासा, पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में तीन घरों से टुल्लू पंप चोरी की घटनाओं का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए सभी टुल्लू पंप बरामद कर लिए हैं।