गुमला: करौंदी में सूने घर से छह लाख के सोना-चांदी व जेवरात चोरी
Gumla, Gumla | Jul 21, 2026 सदर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी विक्रम कुमार साहू के घर में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी होने का अनुमान है। विक्रम कुमार साहू कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव बसिया गए थे। उनके घर में किराये पर रहने वाले भी इलाज कराने बाहर गए थे घर में ताला लगा था।