गोपालगंज: बाइक चोरी के बाद पीड़ित नगर थाने के चक्कर लगा रहे हैं, आवेदन की कॉपी बार-बार हो रही गायब
शहर के कचहरी रोड से एक पीड़ित की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई। इस मामले में जब पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया तो नगर थाने से भी उनके आवेदन दो बार गायब हो गया। इस मामले में पीड़ित ने तीसरी बार बुधवार को आवेदन देने के साथ ही भारी पुलिस अधिकारी को भी इसकी सूचना दी।