बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुंडेरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, विस्तार से ली जानकारी
Basti, Basti | May 1, 2025 बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने मुंडेरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया है। बृहस्पतिवार को दिन में 5:00 बजे पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के साथ-साथ असलहों के रखरखाव व फाइलों के बारे में जानकारी लिया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण को लेकर तमाम दिशा निर्देश दिया है।