बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुंडेरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा निर्देश
Basti, Basti | May 1, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मुंडेरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय मेस, मालखाना, हवालात, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क के साथ ही कार्यालय के अभिलेख के उचित रख रखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस दौरान मुंडेरवा थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजन के साथ ही तमाम अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।