बस्ती: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा
Basti, Basti | May 1, 2025 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और मांगो के समर्थन में गरजे। नायब तहसीलदार कमलेन्द्र सिंह तथा प्रभारी बीएसए विनोद त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है।