बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस ने महिला और बच्चों की पिटाई के मामले में पति समेत 6 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Basti, Basti | May 1, 2025 बस्ती जिले की वाल्टरगंज पुलिस ने महिला व बच्चों की पिटाई के मामले में पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को दिन में 5:00 बजे महिला के पति समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।