पूर्णागिरि: टनकपुर और बनबसा में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
गुरूवार को टनकपुर बनबसा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सबसे पहले स्कूली बच्चो द्वारा भारत माता के नारो के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी, उसके बाद गांधी मैदान में नगर पालिका द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में झंडा रोहण किया गया। जहाँ आपदा के दौरान बेहतरीन कार्यों को अंजाम देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।