गुना नगर: मणिधारी कॉलोनी में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, 5 फरार, हथियार ज़ब्त
गुना कैंट थाना पुलिस ने शहर की मणिधारी कॉलोनी में डकैती की योजना बनाते बीती रात को 5 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किए है। 26 मई को थाना प्रभारी ने बताया, केंट कोतवाली धरनावदा पुलिस लाइन और साइबर सेल की टीमों ने घेराबंदी की, भगदड़ में पांच बदमाश अंधेरे में भाग गए। बदमाशों से एक देसी कट्टा दो जिंदा राउंड सरिया इलेक्ट्रिक कटर और अन्य औजार जप्त किए है।