जशपुर: महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस जारी, जशपुर के पर्यटन स्थलों पर शुरू होगी पुलिस पेट्रोलिंग
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात कर जिले में महिला सुरक्षा, छात्राओं की सुरक्षा जागरूकता और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इस मामले में जीर