मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया
मधेपुरा जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने शराब और सूखा नशा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी और वाहन जांच अभियान चलाया। समाहर्ता के निर्देश पर स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक और सदर अस्पताल परिसर सहित कई इलाकों में विशेष जांच की गई।