हायाघाट: हायाघाट में विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी तेज, जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत हर पंचायत में लगेंगे 12 यूनिट पेड़
हायाघाट प्रखंड में आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में हायाघाट प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।