मंडला के कटरा क्षेत्र स्थित आयुष ज्वेलर्स में गुरुवार शाम 7.30 बजे हुई फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बजरंग चौक पर स्थित दुकान के बाहर चार अज्ञात बदमाश वाहन से पहुंचे और दो राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक गोली चलने की आवाज से लोग दहशत में आ गए और सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।