जांजगीर: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन किए गए जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा केवा, भादा एवं नवापारा घाट में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गई। संयुक्त जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों।