सरदारशहर में लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपियों को डीएसटी टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीएसटी प्रभारी एएसआई संजय कुमार बसेरा और मंगलसिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में की गई। टीम ने 10 साल से फरार करणी नगर निवासी जुगलसिंह को दबोचा।