चूरू: राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 11 अक्टूबर से चूरू दौरे पर
Churu, Churu | Oct 9, 2025 राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 11 अक्टूबर, 2025 से चूरू दौरे पर रहेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार शाम 7:00 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग अध्यक्ष नायक 11 अक्टूबर को सवेरे 11.20 बजे सुजानगढ़ से राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण/ शहरी सेवा शिविर में आएंगे।