चूरू: रतनगढ़ थाने में दर्ज पोक्सो मामले में कार्रवाई की मांग, परिजन पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Oct 9, 2025 चूरू जिले के रतनगढ थाना में दर्ज पोक्सो के मामले में दो महीने बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर जान से मारने धमकी देकर नाबालिग को बदनाम रहा हैं। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं करने पर गुरूवार को नाबालिग अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। जहां एसपी जय यादव को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की।