चूरू: कोहिणा गांव के पास स्कॉर्पियो और कार की भिड़ंत, चपेट में आए बाइक सवार घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 9, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में गांव कोहिणा के पास गुरूवार को स्काॅपियों व कार की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में पास से गुजर रहे बाइक सवार चपेट में आकर गम्भीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मां व बेटे को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का ईलाज किया गया।