फारबिसगंज: फारबिसगंज एलआईसी शाखा के सामने बीमा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की
फारबिसगंज में बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपने मांगो के समर्थन में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए फारबिसगंज एलआईसी कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने गुरुवार को 12 बजे के करीब नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया.