केसठ: दंगौली गांव स्थित राम जानकी मंदिर का 71 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम वैदिक व हवन पूजन के साथ संपन्न
Kesath, Buxar | Apr 22, 2024 दंगौली गांव स्थित राम जानकी मंदिर का 71वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सोमवार को वैदिक व हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन कथा के दौरान शैलेश जी महाराज ने कहा कि कई जन्मों के अच्छे कर्मों के कारण मनुष्य का शरीर मिलता है। मनुष्य का जन्म 84 लाख योनियों में आत्मा के भटकने के बाद मिलता है। अच्छे कर्म केवल मनुष्य शरीर मिलने के बाद ही प्राप्त होती है।