केसठ: सोनवर्षा गांव में घर में घुसकर एक किशोर के साथ मारपीट का मामला आया सामने, थाने में दो नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Kesath, Buxar | Apr 17, 2024 सोनवर्षा गांव में घर में घुसकर एक किशोर के साथ मारपीट की गई। इसमें किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसको लेकर किशोर के दादा जीउत पासी ने थाने में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि नामजद लोगों में से गांव के ही योगेंद्र यादव और अंकित कुमार द्वारा घर में घुसकर कट्टा और भाला से मेरे नाती को मारकर लहूलुहान कर दिया गया।