केसठ: शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करते कुलमनपुर गांव के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
Kesath, Buxar | Apr 22, 2024 शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करते कुलमनपुर गांव के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट भेज दिया। गिरफ्तार युवक गांव के पप्पू कुमार है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात गिरफ्तार युवक के पत्नी ने इसकी सूचना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शराबी युवक के घर छापेमारी कर नशे की हालत में उसे गिरफ्तार किया।