केसठ: केसठ एवं शिवपुर गांव से नशे में हंगामा करते दो शराबी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
Kesath, Buxar | Apr 17, 2024 केसठ एवं शिवपुर गांव से नशे में हंगामा करते दो शराबी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी में अभिषेक कुमार तथा शिवपुर से पकड़ा गया शराबी कुलमानपुर गांव निवासी अजय कुमार साह है। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि दोनों गांव के लोगों द्वारा सूचना दी गई थी।