केसठ: स्वीप कार्यक्रम के तहत केसठ में चलाया गया मतदाता जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान
Kesath, Buxar | Apr 18, 2024 स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को केसठ में मतदाता जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर लगे पट्ट पर बीडीओ ने हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की। मौके पर लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।