बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के जी प्लस श्री (तीन मंजिला) भवन का निर्माण 14.87 करोड़ रुपए की लागत से होगा। उक्त भवन के निर्माण के लिए तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जी प्लस श्री भवन के निर्माण के लिए टीएस लेंथ की ओर से खाका बना लिया गया है। अविलंब जी प्लस श्री भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।