रायडीह: पेड़ से गिरकर कोबजा निवासी 23 वर्षीय युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Apr 13, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग थाना अंतर्गत ग्राम कोबजा निवासी संदीप खड़ियां (23 वर्ष) रविवार की शाम एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में संदीप की पत्नी ने बताया कि वह गांव में ही अपनी बकरी के लिए डाली काटने के उद्देश्य से फुटकल पेड़ पर चढ़े थे।इसी दौरान डाली काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया