विधायक गणेश चौहान, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियाद, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !
धनघटा (संतकबीरनगर)। तहसील धनघटा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक गणेश चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर विशेष जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#SantKabirNagar #Dhanghata
#SampoornaSamadhanDiwas #GaneshChauhan #PublicGrievance