बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया में अज्ञात लोगों ने महिला के साथ की मारपीट
बारादरी थाना क्षेत्र के बजाज नगर कोटिया में अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।