बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा ठाकुरान में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा ठाकुरान में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत युवक ने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।