बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी महिला ने पति से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति को मिली 10 साल की सजा
थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी महिला ने पति से परेशान होकर फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, कोर्ट ने पति को सुनाई दस साल की सजा। बताया गया कि वंदना का पति उसके साथ शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पूरे मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी पति विकास को 10 साल की सजा और ₹50000 का जुर्माना लगाया गया है